दिल्ली सरकार और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के बीच आज एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये गये हैं। एक सोशल मीडिया पोस्ट में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इसके जानकारी देते हुए बताया कि यह समझौता फ्लाईओवरों के सौन्दर्यीकरण, चिकित्सा उपकरणों के प्रावधान, वाटर एटीएम की उपलब्धता, ऊर्जा केंद्रों की स्थापना और बसों की ब्रांडिंग जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि यह पहल दिल्ली को सुंदर, स्वस्थ और सुव्यवस्थित राजधानी में बदलने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस अवसर पर दिल्ली सरकार के मंत्री परवेश साहिब सिंह और डॉ पंकज कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।