जनवरी 16, 2026 7:46 पूर्वाह्न

printer

दिल्ली समेत 6 राज्यों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने आज दिल्‍ली, हरियाणा, चंडीगढ, पंजाब, उत्‍तराखंड और उत्‍तर प्रदेश में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। असम, मेघायल, बिहार, हिमाचल प्रदेश, जम्‍मू कश्‍मीर, लद्दाख, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी अलग-अलग स्‍थानों पर मंगलवार तक कोहरा छाये रहने का अनुमान है। हरियाणा, चंडीगढ, दिल्‍ली और हिमाचल प्रदेश में आज शीतलहर की स्थिति बनी रह सकती है। 

उत्तर प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ। शीतलहर और ठंड के कारण राज्‍य के कई जिलों में आज और कल स्कूल बंद रहेंगे।

मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर में आज से वर्षा और बर्फबारी का अनुमान व्‍यक्त किया है। 23 और 24 जनवरी के दौरान चिनाब घाटी, उधमपुर, रियासी और दक्षिण कश्मीर के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना व्‍यक्‍त की है। केंद्र शासित प्रदेश में आज सामान्‍य रूप से बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।