दिल्ली के शिक्षा मंत्री अशीष सूद आज भारत मंडपम में चल रहे इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने दिल्ली एआई इनोवेशन पवेलियन का दौरा किया। श्री सूद ने कहा कि राजधानी के विद्यार्थियों द्वारा विकसित प्रेरणादायक एआई नवाचारों का प्रदर्शन शिक्षा के भविष्य को आकार दे रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार एआई आधारित प्रगति, युवा प्रतिभा, और कक्षाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
News On AIR | फ़रवरी 18, 2026 8:52 अपराह्न
दिल्ली शिक्षा मंत्री अशीष सूद इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में शामिल हुए