दिल्ली विश्वविद्यालय अगले साल एक साहित्य महोत्सव आयोजित करेगा। इस महोत्सव का आयोजन 12 फरवरी से 14 फरवरी तक किया जाएगा। यह महोत्सव दिल्ली विश्वविद्यालय के साथ-साथ राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (एनबीटी) और अन्य साहित्यिक संस्थाओं के सहयोग से कराया जाएगा। जिसका केंद्र बिन्दु राष्ट्र प्रेम होगा।
दिल्ली यूनिवर्सिटी लिटरेचर फेस्टिवल कोर कमेटी के उपाध्यक्ष और संयोजक, अनूप लाठर ने बताया कि इस आयोजन में देश भर के नामी लेखक, मीडिया जगत के लोग और जाने-माने सोशल मीडिया इन्फ़्ल्युएंसर शामिल होंगे। इस दौरान पुस्तक विमोचन और पुस्तक चर्चाओं का भी आयोजन किया जाएगा। अनूप लाठर ने सभी सदस्यों से सक्रिय सहयोग का आह्वान करते हुए कहा कि जब तक प्रत्येक सदस्य की सक्रिय भागीदारी न हो तो कोई भी आयोजन सफल नहीं हो पाता।