सितम्बर 30, 2025 6:41 अपराह्न

printer

दिल्ली विश्वविद्यालय में “तेज दिमाग के लिए आयुर्वेदिक सुपरफूड्स” विषय पर आचारशाला का आयोजन

 

दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण कार्यालय द्वारा आज “तेज दिमाग के लिए आयुर्वेदिक सुपरफूड्स” विषय पर आचारशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण के प्रोफेसर रंजन कुमार त्रिपाठी ने अपने वक्तव्य में विषय की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की।

 

कार्यक्रम में उपस्थित आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. रीना अरोड़ा ने कहा कि दैनिक आहार की शुद्धि और संतुलन आवश्यक है और सही आहार न केवल शरीर बल्कि मस्तिष्क को भी सशक्त बनाता है। उन्‍होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति की आवश्यकताएँ भिन्न होती हैं और आयुर्वेद में शरीर की परीक्षा करके ही उचित उपचार संभव है।