फ़रवरी 28, 2025 5:31 अपराह्न

printer

दिल्ली विश्वविद्यालय ने उत्तरी परिसर स्थित गौतम बुद्ध शताब्दी उद्यान में 67वीं पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन किया

दिल्ली विश्वविद्यालय ने आज उत्तरी परिसर स्थित गौतम बुद्ध शताब्दी उद्यान में 67वीं पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन किया। पुष्प प्रदर्शनी का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में कुलपति ने कहा कि यह कार्यक्रम एक अद्वितीय मंच है, जहां से सभी को कुछ न कुछ अच्छा मिलता है। उन्‍होंने कहा कि विद्यार्थियों को ऐसे आयोजनों से व्यापारिक संभावनाओं की जानकारी भी मिलती है। श्री सिंह ने पुष्प प्रदर्शनी के विषय ‘फ्लोरा एंड फैब्रिक’ पर चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के संकल्प में हथकरघा अहम योगदान देगा।

पुष्प प्रदर्शनी में दिल्ली एनसीआर के विभिन्न विश्वविद्यालयों के 68 कॉलेजों, संस्थानों और छात्रावासों ने हिस्सा लिया। शताब्दी कप इस बार मिरांडा हाउस कॉलेज ने जीता। पुष्प प्रदर्शनी में राष्ट्रपति भवन की प्रदर्शनी ने भी सभी आगंतुकों का ध्यान आकर्षित किया।