श्रीलंका की प्रधानमंत्री हरिनी अमरसूर्या ने आज दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज के विशेष कार्यक्रम में शामिल हुई। उन्होंने वर्ष 1991 से 1994 तक इसी कॉलेजे से बीए ऑनर्स (समाजशास्त्र) की पढ़ाई की थी।
इस अवसर पर भारतीय संगीत समिति द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि जब वे विद्यार्थी के रूप में इस कॉलेज में आयी थी तब वह सपनों, अनिश्चितताओं, उम्मीदों, और सवालों से भरी हुई थी लेकिन आज वह पुरानी यादों और प्रशंसा से भर गई हैं।
प्रधानमंत्री अमरसूर्या ने कहा कि जो कॉलेज कभी एक आकर्षक कॉलेज था, वह अब एक जीवंत संस्थान में तब्दील हो गया है। उन्होंने कहा कि आज भारत दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है और वह कॉलेज आकर बेहद खुश हैं। प्रधानमंत्री अमरसूर्या हिन्दू कॉलेज की मातृसंस्था के रूप में उपस्थित थी और वह भारत के तीन दिवसीय दौरे पर हैं।