मार्च 17, 2026 6:21 पूर्वाह्न

printer

दिल्ली: विशेष राष्ट्रीय जांच एजेंसी अदालत ने 7 विदेशियों को 11 दिन की हिरासत में भेजा

दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट स्थित विशेष राष्ट्रीय जांच एजेंसी अदालत ने सात विदेशियों को ग्यारह दिन की हिरासत में भेज दिया है। इन सात विदेशियों में, तीन यूक्रेन के नागरिक हैं, जिन्हें दिल्ली से हिरासत में लिया गया है। इसके अलावा तीन को लखनऊ और एक अमरीकी नागरिक को कोलकाता से पकड़ा गया है। आरोप है कि ये सभी नागरिक वीजा पर भारत आए थे, पहले यह मिजोरम में दाखिल हुए, जो एक संरक्षित क्षेत्र है। उसके बाद ये म्यांमा गए और जातीय युद्ध समूहों से संपर्क किया।