राजधानी में आज दिनभर कोहरा छाया रहा और सामान्य से अधिक ठंड महसूस की गई। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 17 दशमलव तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 10 दशमलव छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विभाग के अनुसार कल सुबह घना कोहरा छाये रहने की सम्भावना है। वहीं, कल का अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।
वहीं, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार शाम सात बजे तक दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 379 दर्ज किया गया, जो वायु की बहुत खराब स्थिति को दर्शाता है।