दिल्ली विधानसभा सत्र की अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना के अनुसार विधायकों का शपथ ग्रहण समारोह और विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव 24 फरवरी को होगा। 25 फरवरी को उपराज्यपाल का अभिभाषण होगा और उसी दिन कैग की रिपोर्ट भी पेश की जाएगी। इसके बाद 27 फरवरी को उपाध्यक्ष का चुनाव होगा।
दिल्ली की आठवीं विधानसभा का पहला सत्र सोमवार से आयोजित किया जायेगा। यह सत्र तीन दिन के लिए प्रस्तावित है। दिल्ली विधानसभा प्रशासन द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार सत्र के पहले दिन विधानसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी। इसके अलावा विधानसभा के अध्यक्ष का भी चुनाव किया जाएगा।
वहीं, सत्र के दूसरे दिन उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना का विधानसभा में अभिभाषण होगा और पिछली सरकार के कार्यों से संबंधित सीएजी रिपोर्ट भी इसी दिन प्रस्तुत की जाएगी। सत्र के तीसरे दिन उपराज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी और सदन के उपाध्यक्ष का भी चुनाव इसी दिन होगा।