दिल्ली विधानसभा में आज संविधान दिवस की 75वीं वर्षगांठ मनाई गई। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्री रामनिवास गोयल ने विधानसभा के अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई। इस दौरान श्री गोयल ने कहा कि लोकतंत्र में संविधान की उपयोगिता बताते हुए कहा की संविधान हमारे लोकतंत्र की आत्मा और नागरिकों के अधिकारों का रक्षक है।
उन्होंने कहा कि भारत का संविधान सबसे बड़ा लिखित संविधान है जो देश की शासन व्यवस्था की आधारभूत संरचना और सिद्धान्तों का मार्गदर्शन करता है।