फ़रवरी 17, 2026 8:01 अपराह्न

printer

दिल्ली विधानसभा द्वारा प्रकाशित कॉफी टेबल पुस्‍तक डॉ. भीमराव अंबेडकर महाविद्यालय की लाइब्रेरी में रखी जाएगी

दिल्ली विधानसभा द्वारा प्रकाशित ‘शताब्दी यात्रा-वीर विट्ठलभाई पटेल’ शीर्षक वाली कॉफी टेबल पुस्‍तक डॉ.भीमराव अंबेडकर महाविद्यालय की लाइब्रेरी में रखी जाएगी। दिल्‍ली विधानसभा अध्‍यक्ष विजेन्‍द्र गुप्‍ता ने आज दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ.भीमराव अंबेडकर महाविद्यालय में आयोजित 35वें वार्षिक दिवस के दौरान यह घोषणा की। इस अवसर पर, छात्रों को संबोधित करते हुए श्री गुप्‍ता ने कहा कि युवा केवल विकसित भारत के लाभार्थी नहीं, बल्कि इस परिवर्तन के प्राथमिक शिल्पकार भी हैं। उन्‍होंने कहा कि युवा पीढ़ी की ऊर्जा और नवाचार ही भारत को 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनाने के प्रधानमंत्री मोदी के मिशन के पीछे की प्रेरक शक्ति है।
इस दौरान छात्रों को वीर विट्ठलभाई की गौरव गाथा नामक लघु फिल्‍म दिखाई गई जिसके माध्यम से विद्यार्थियों को दिल्ली विधानसभा की समृद्ध विरासत से परिचित कराया गया।