मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जनवरी 7, 2025 8:45 पूर्वाह्न

printer

दिल्ली: विधानसभा चुनाव से पहले मुख्य निर्वाचन कार्यालय ने अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की

 
 
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन कार्यालय ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लिए अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की है। दिल्ली में 1 करोड़ 55 लाख से अधिक मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 83 लाख से अधिक पुरुष, 71 लाख से अधिक महिलाएं और 1261 थर्ड जैंडर मतदाता शामिल हैं। पिछले दो महीनों में 18 से 19 वर्ष के आयु वर्ग के बीच 52 हजार से अधिक मतदाता जुड़े हैं। पिछले महीने की 16 तारीख तक पांच लाख दस हजार से ज्यादा नए मतदाता पंजीकरण फार्म प्राप्त हुए। 
 
अंतिम मतदाता सूची जारी होने के बाद विकासपुरी विधानसभा में सबसे अधिक चार लाख 62 हजार मतदाता हैं, जबकि दिल्ली कैंट विधानसभा में सबसे कम 78 हजार 893 मतदाता हैं। इस बीच, दिल्ली के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी ने बताया है कि वोटर आईडी प्राप्‍त करने के लिए झूठे दस्‍तावेज जमा करने के सिलसिले में 24 लोगों के खिलाफ आठ प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला