दिल्ली में 70 सीटों पर होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए नाम वापस लिए जाने के बाद कुल 699 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। कल नामांकन वापस लेने का अंतिम दिन था। नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 23 प्रत्याशी हैं, जबकि पटेल नगर और कस्तूरबा नगर सीटों पर सबसे कम 5-5 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार 1 हजार 522 में से चार सौ 87 नामांकन खारिज कर दिए गए। दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान अगले महीने की 5 तारीख और मतगणना 8 तारीख को होगी।
Site Admin | जनवरी 21, 2025 8:36 पूर्वाह्न
दिल्ली विधानसभा चुनाव: नाम वापसी के बाद कुल 699 प्रत्याशी मैदान में
