जनवरी 16, 2025 2:17 अपराह्न

printer

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए विभिन्‍न राजनीतिक दलों के प्रमुख उम्मीदवार आज अपना नामांकन दाखिल कर रहे हैं

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने में केवल एक दिन बचा है। आज आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी तथा कांग्रेस के कई प्रमुख उम्मीदवार आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया, सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय और हरीश खुराना, भाजपा के मनजिंदर सिंह सिरसा, आशीष सूद और कपिल मिश्रा आज राजधानी के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से अपना नामांकन दाखिल करेंगे। संदीप दीक्षित और अरीबा खान सहित कुछ अन्य पार्टी उम्मीदवार भी आज अपना नामांकन भरेंगे।