आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए दिल्ली की मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीमती आर. एलिस वाज ने आज विभिन्न राष्ट्रीय और राज्य मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने बताया कि इस बैठक का उद्देश्य स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के लिए आदर्श आचार संहिता और चुनाव व्यय निगरानी उपायों के कार्यान्वयन पर पार्टियों को जानकारी देना था। बैठक के दौरान, श्रीमती वाज ने आदर्श आचार संहिता के पालन के महत्व पर जोर देते हुए राजनीतिक अभियानों, नैतिक प्रथाओं और चुनावी प्रक्रिया को बाधित करने वाली गतिविधियों के निषेध के लिए प्रमुख दिशा-निर्देशों पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से अभियान के खर्च में पारदर्शिता बनाए रखने और निर्धारित समय-सीमा के भीतर इसका विवरण प्रस्तुत करने का आग्रह किया।
Site Admin | जनवरी 8, 2025 8:12 अपराह्न
दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारियों के दिल्ली की मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक
