जनवरी 22, 2025 7:54 अपराह्न

printer

दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए प्रचार जोरों पर

दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए प्रचार जोरों पर है। भारतीय जनता पार्टी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के प्रमुख नेता अपने उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं से मिलकर 5 फरवरी को होने वाले चुनावों के लिए उन्‍हें प्रेरित किया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी आज सदर बाजार विधानसभा क्षेत्र के इंद्रलोक क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज कई रैलियां की। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी रोडशो किए। त्रिलोकपुरी इलाके में एक रैली को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने आरोप लगाया कि अगर भाजपा सत्ता में आई तो वे लोगों को पानी और बिजली पर दी गई सब्सिडी रोक देगी। उन्होंने भाजपा पर जेजे कॉलोनियों में रहने वाले लोगों के विरूद्ध साजिश रचने का भी आरोप लगाया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला