मार्च 3, 2025 12:11 अपराह्न

printer

दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र 24 से 26 मार्च तक चलेगा

दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र 24 से 26 मार्च तक चलेगा। सरकार, महीने के अंत में 2025-26 का बजट पेश करेगी। यह जानकारी नई दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दी। उन्होंने लोगों को बजट 2025 के लिए अपने सुझाव भेजने के लिए एक फोन नंबर और ई-मेल आईडी भी जारी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट में महिलाओं को वित्तीय मदद, स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार, सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देना, प्रदूषण पर अंकुश लगाना, रोजगार, बुजुर्गों के लिए सहायता और यमुना नदी की सफाई जैसे मुद्दे प्रमुख होंगे। उन्होंने कहा कि विभिन्न महिला समूहों, शिक्षा समूहों और व्यवसायी समूहों को उनके सुझावों पर चर्चा के लिए दिल्ली विधानसभा में आमंत्रित किया गया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला