मार्च 3, 2025 8:15 पूर्वाह्न

printer

दिल्ली विधानसभा आज मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा 28 फरवरी को विधानसभा में पेश की गई सीएजी रिपोर्ट पर चर्चा फिर से शुरू करेगी

दिल्ली विधानसभा आज मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा 28 फरवरी को विधानसभा में पेश की गई सीएजी रिपोर्ट पर चर्चा फिर से शुरू करेगी। यह रिपोर्ट “दिल्ली सरकार के तहत सार्वजनिक स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे और स्वास्थ्य सेवाओं के प्रबंधन पर प्रदर्शन ऑडिट” है, जो 2016-17 से 2021-22 की अवधि को कवर करती है। इस रिपोर्ट में कोविड के दौरान निधियों का कम उपयोग, परियोजनाओं में देरी, और अस्पतालों में दवाओं और स्टाफ की कमी की बात सामने आई है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि पिछले सरकार ने कोविड के दौरान केंद्र से प्राप्त 788 करोड़ रुपये में से केवल 543 करोड़ रुपये का ही उपयोग किया।

इसके अलावा, दिल्ली में ‘पानी की कमी, पानी भरना, सीवर जाम और नालों की सफाई’ पर एक संक्षिप्त चर्चा भी सदन में की जाएगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला