दिल्ली के विधानसभा अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने आज सभी को विश्व जल दिवस की शुभकामनाएं दी। एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि विश्व जल दिवस सभी को पानी का उपयोग जिम्मेदारी से करने, बर्बादी रोकने और प्राकृतिक स्रोतों की रक्षा करने की याद दिलाता है। श्री गुप्ता ने कहा कि पानी सभी के जीवन के हर पहलू को प्रभावित करता है।
इसके अतिरिक्त दिल्ली सरकार में जल और बाढ़ नियंत्रण मंत्री परवेश साहिब सिंह ने भी विश्व जल दिवस पर शुभकामनाएं दी। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री सिंह ने कहा कि दिल्ली में हर घर तक स्वच्छ और सुरक्षित पानी पहुंचाना एक बड़ी जिम्मेदारी है, जिसके लिए दिल्ली जल बोर्ड दिन-रात कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि सीवरों की सफाई, अत्याधुनिक मशीनों के माध्यम से नालों, जलाशयों और यमुना सहित विभिन्न जल स्रोतों को स्वच्छ रखने का सतत प्रयास किया जा रहा है।