फ़रवरी 25, 2026 6:28 अपराह्न

printer

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने हिंदू कॉलेज में ‘संवाद 2026’ का उद्घाटन किया

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने आज हिंदू कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई द्वारा आयोजित तीन दिवसीय सम्‍मेलन ‘संवाद 2026’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर श्री गुप्‍ता ने कहा कि इस तरह की पहल संवैधानिक संस्थाओं और युवाओं के बीच एक सेतु का निर्माण करती है, जो सम्मेलन के विषय के अनुरूप सूचित संवाद और जनसेवा की भावना को बढ़ावा देती है।

इसके अलावा श्री गुप्ता ने दिल्ली विधान सभा सचिवालय के ‘कॉफी टेबल बुक’ स्टॉल का उद्घाटन भी किया और विशेष स्मारक प्रकाशन “शताब्दी-यात्रा विट्ठलभाई की गौरव गाथा” को प्रदर्शित किया। दिल्‍ली विधानसभा अध्यक्ष ने आयोजन स्थल पर लगे भारतीय वायु सेना के स्टॉल का भी अवलोकन किया। उन्होंने वहां मौजूद अधिकारियों से बातचीत की, प्रदर्शनियों को देखा और वहां स्थापित ‘फ्लाइट सिम्युलेटरका अनुभव भी लिया।