फ़रवरी 15, 2026 7:41 अपराह्न

printer

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने सदन समितियों के सदस्यों को परामर्श जारी किए

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने सदन समितियों के सदस्यों को परामर्श जारी किए हैं। श्री गुप्ता ने आठवीं विधानसभा की विभिन्न सदन समितियों के सदस्यों से समिति कार्यों में गंभीर, नियमित और सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि सदन समितियाँ विधायी निगरानी की सशक्त आधारशिला हैं और उनकी प्रभावशीलता सदस्यों की प्रतिबद्धता तथा सामूहिक विवेक पर निर्भर करती है।

इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी प्रशासनिक सचिवों को निर्देश दिया है कि वे समिति बैठकों में अनिवार्य रूप से उपस्थित हों। ये कदम राजधानी में समिति प्रणाली की प्रभावशीलता बढ़ाने तथा विधायिका-कार्यपालिका समन्वय को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला