दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने आज प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बजट सत्र के दौरान किए गए महत्वपूर्ण कार्यों की जानकारी दी। श्री गुप्ता ने बताया कि बजट सत्र के दौरान सदन की कुल सात बैठके हुई जिनमें 27 घंटे 56 मिनट तक कार्यवाही चली। उन्होंने कहा कि इस दौरान मुख्यमंत्री ने एक लाख करोड़ रूपए का ऐतिहासिक बजट भी पेश किया। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि 40 दिन की अवधि में दो सत्र हुए और सदन की कार्यवाही एक दिन भी रोकी नहीं गई। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में पूरे 5 साल में सदन मात्र 4 बार ही चल पाया था।
Site Admin | अप्रैल 3, 2025 8:41 अपराह्न
दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने आज प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बजट सत्र के दौरान किए गए महत्वपूर्ण कार्यों की जानकारी दी