दिसम्बर 6, 2025 7:22 अपराह्न

printer

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष दिव्यांग बच्चों के दिव्यालिम्पिक्स-2025 में शामिल हुए

 

दिल्‍ली विधानसभा अध्‍यक्ष विजेन्‍द्र गुप्‍ता आज दिव्यांग बच्चों द्वारा आयोजित दिव्यालिम्पिक्स-2025 में शामिल हुए। इस अवसर पर दिल्‍ली विधानसभा अध्‍यक्ष विजेन्‍द्र गुप्‍ता ने दिव्‍यांग विद्यार्थियों को सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्‍होंने बताया कि यह ओलिम्‍पिक दिल्‍ली के एक सौ पचास स्‍कूलों के हजारों दिव्‍यांग विद्यार्थियों को एक साथ लाने का काम कर रही है।

 

दिल्‍ली विधानसभा अध्‍यक्ष विजेन्‍द्र गुप्‍ता ने कहा कि दिव्यालिम्पिक्स जैसे मंच आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धात्मक अनुभव प्रदान करते हैं, साथ ही सहभागिता को सामान्य बनाते हुए योगदान की अपेक्षा को सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने कहा कि दिव्यांग व्यक्ति शिक्षा, खेल, रोजगार, सृजनात्मक क्षेत्रों और सार्वजनिक जीवन में निरंतर सार्थक योगदान दे रहे हैं, जिससे विविधता और संस्थागत क्षमता मजबूत होती है। उन्‍होंने कहा कि दिव्‍यांग खिलाडियों को इतने आत्‍मविश्‍वास, अनुशासन के साथ खेलते देखना साहस की याद दिलाता है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला