दिसम्बर 6, 2025 6:45 अपराह्न

printer

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने डॉ. भीमराव आम्बेडकर को पुष्पांजलि अर्पित की

 

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता और मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता ने भारत रत्‍न डॉ. भीमराव आम्‍बेडकर के 70वें महापरिनिर्वाण दिवस पर पुष्पांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर विधानसभा अध्‍यक्ष ने कहा कि डॉ. अंबेडकर द्वारा भारतीय संविधान की प्रारूप समिति का नेतृत्व देश के लिए न्याय, समानता और व्यक्तिगत गरिमा के प्रति समर्पित एक सुदृढ़ संवैधानिक ढांचे की नींव बना। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर की संवैधानिक दृष्टि आज भी देश के लोकतांत्रिक संस्थानों के लिए नैतिक मार्गदर्शक बनी हुई है।

 

वहीं, मुख्‍यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष, परिश्रम और समानता के सिद्धांतों का प्रतीक रहा है। उन्‍होंने बताया कि सभी को बाबा साहेब के आदर्शों, संवैधानिक मूल्‍यों और राष्‍ट्र हित को पुर्न: आत्‍मसात करने का संकल्‍प लेना होगा।

मुख्‍यमंत्री ने आशा जताई कि बाबा साहेब के परिनिर्वाण स्‍थल दुनियभर में जानी जाए और दिल्‍ली आने वाले सभी यात्रियों को यहां जरूर आना चाहिए।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला