अक्टूबर 22, 2025 8:33 अपराह्न

printer

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने विठ्ठलभाई पटेल की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने आज भारत के प्रथम केन्द्रीय विधान सभा अध्यक्ष विठ्ठलभाई पटेल की पुण्यतिथि पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

इस अवसर पर विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि विठ्ठलभाई पटेल द्वारा अपनाई गई न्यायप्रियता, प्रक्रिया की शुचिता और विधान स्वतंत्रता की भावना आज भी भारत के संसदीय लोकतंत्र का नैतिक आधार है। उन्होंने कहा कि विठ्ठलभाई पटेल को श्रद्धांजलि देना उनके नैतिक साहस को नमन करना है जो संसदीय जीवन को अर्थ प्रदान करता है।

 

विधानसभा परिसर में श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि विठ्ठलभाई पटेल के कार्य आने वाली पीढ़ियों के विधायकों के लिए निरन्‍तर प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे।