दिल्ली विकास प्राधिकरण के पुष्प महोत्सव-पलाश का दूसरा चरण आज स्मृति वन मयूर विहार फेज-3 में शुरू हुआ। यह पहली बार है जब यह पुष्प महोत्सव दो स्थानों पर आयोजित किया जा रहा है। यह वार्षिक महोत्सव वसंत ऋतु के आगमन का स्वागत करने और दिल्ली के लोगों को प्रकृति के करीब लाने के लिए मनाया जाता है। दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने पुष्प महोत्सव-पलाश का आज दौरा किया और महोत्सव के आयोजन में प्राधिकरण की टीम की मेहनत की सराहना की। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया और उनसे राष्ट्रीय राजधानी के सौंदर्यीकरण के लिए काम करना जारी रखने का आग्रह किया।
पुष्प महोत्सव 2023 से प्रति वर्ष मनाया जा रहा है। इस वर्ष पहली बार इसे दो जगहों पर मनाया जा रहा है। पलाश महोत्सव का पहला चरण 22 और 23 फरवरी को द्वारका में मनाया गया जबकि दूसरा चरण आज, 1 और 2 मार्च को आयोजित किया जा रहा है।