दिल्ली लोक निर्माण विभाग द्वारा रात्रिकालीन सुरक्षा और दृश्यता को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इस योजना के अंतर्गत 1 लाख सामान्य स्ट्रीट लाइट्स के स्थान पर अत्याधुनिक इंटेलिजेंट -एलईडी स्ट्रीट लाइट्स स्थापित की जाएंगी। विभाग ने बताया कि इससे बिजली की खपत में उल्लेखनीय कमी आएगी और प्रकाश गुणवत्ता स्वीकृत मानकों के अनुरूप सुनिश्चित होगी। इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि नई स्मार्ट एलईडी स्ट्रीट लाइट्स में स्वचालित ऑन-ऑफ प्रणाली, रिमोट मॉनिटरिंग और रियल-टाइम फॉल्ट डिटेक्शन जैसी उन्नत सुविधाएँ उपलब्ध होंगी।
News On AIR | फ़रवरी 25, 2026 5:54 अपराह्न
दिल्ली लोक निर्माण विभाग ने रात्रिकालीन सुरक्षा और दृश्यता सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया