दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और इसके आसपास के इलाकों में आज हल्की से मध्यम बारिश हुई, जिससे राष्ट्रीय राजधानी में तापमान में गिरावट आई। मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान और पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्रों में कल सुबह घना कोहरा छाए रहने का अनुमान व्यक्त किया है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, सिक्किम और पूर्वोत्तर राज्यों में अगले दो से तीन दिन तक इसी तरह की स्थिति रहने की संभावना है। कल पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में गरज के साथ बारिश और ओले पड़ने की संभावना है। तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश और केरल में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कोहरे के कारण आज दिल्ली में हावड़ा-राजधानी समेत करीब 35 ट्रेन और कई उड़ानें देरी से चलीं।
Site Admin | जनवरी 11, 2025 8:35 अपराह्न
दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और इसके आसपास के इलाकों में हुई हल्की से मध्यम बारिश
