मई 25, 2024 1:01 अपराह्न

printer

दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ सहित कई प्रमुख व्यक्तियों ने किया मतदान 

राजधानी दिल्ली में लोकसभा चुनाव के छठे चरण में आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित कई प्रमुख व्यक्तियों ने मतदान किया। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी केंद्रीय मंत्री डॉ एस. जयशंकर और हरदीप पुरी, दिल्ली की मंत्री और आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी तथा मुख्य चुनाव राजीव कुमार ने भी दिल्ली में अपने- अपने मतदान केंद्रों पर वोट डाले।

 इसके अलावा गृह सचिव अजय भल्ला, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की नेता बृंदा करात, भाजपा उम्मीदवार मनोज तिवारी और कांग्रेस उम्मीदवार उदित राज ने भी मतदान किया। राजधानी में भीषण गर्मी के बावजूद लोग सुबह से ही बडी संख्या में मतदान में हिस्सा ले रहे हैं।