मार्च 15, 2025 7:42 अपराह्न

printer

दिल्ली राज्य हज समिति ने आज दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया

दिल्ली राज्य हज समिति ने आज दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता, विधानसभा के उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, मंत्री प्रवेश वर्मा और भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष वीरेन्‍द्र सचदेवा सहित कई नेता शामिल हुए। इस अवसर पर समिति की अध्‍यक्ष कौसर जहां ने कहा कि इफ्तार का उद्देश्य सद्भावना और शांति है। उन्‍होंने कहा कि इस इफ्तार पार्टी में बड़ी संख्या में लोग आए, दिल्ली की मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्ता भी आईं, जिससे पता चलता है कि हमारा देश प्रेम और सौहार्द के सूत्र में बंधा हुआ है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला