दिल्ली राज्य हज कमेटी की अध्यक्ष कौसर जहां ने कहा है कि बांग्लादेश में भीड़ द्वारा हत्या करना बहुत निंदनीय और बर्बरतापूर्ण है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है और वहां की सरकार को उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह हिंसा बांग्लादेश में उग्रवाद के प्रभाव का परिणाम है। उन्होंने कहा कि भारत और बांग्लादेश के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। सुश्री जहां ने कहा कि ऐसी घटनाओं को रोकना जरूरी है ताकि दोनों देशों के बीच संबंधों पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।