दिल्ली यातायात पुलिस ने होली के अवसर पर राष्ट्रीय राजधानी में सुचारू यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए व्यापक व्यवस्था की है। संवाददाताओं से बातचीत में, अपर पुलिस आयुक्त दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि कल सुबह से शाम तक लगभग 134 प्रमुख चौराहों पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इसके अलावा 79 संयुक्त पुलिस चौकियां भी स्थापित की गई हैं, जो अल्कोहल मीटर से शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की जांच करेंगी। श्री गुप्ता ने आगे कहा कि गलत दिशा में गाड़ी चलाने वालों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा और पुलिस तुरंत कार्रवाई करेंगी।