अक्टूबर 19, 2025 7:33 अपराह्न

printer

दिल्ली यातायात पुलिस ने 21 अक्तूबर को लिए यातायात परामर्श किया जारी

 

दिवाली पर्व के अवसर पर दिल्‍ली यातायात पुलिस ने राजधानी में 21 अक्तूबर तक के लिए यातायात परामर्श जारी किया है। यातायात पुलिस द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार नेताजी सुभाष मार्ग से होकर जाने वाली बसों और व्यावसायिक वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा साथ ही छत्ता रेल, शांति वन चौक, दिल्ली गेट और जीपीओ चौक से मार्ग परिवर्तन किए गए हैं।

 

यातायात पुलिस ने परामर्श में बताया कि छत्ता रेल चौक के आगे ई-रिक्शा, ऑटो, साइकिल रिक्शा नहीं जा सकेंगे। इसके अलावा परेड ग्राउंड, एएसआई पार्किंग, दंगल मैदान, ओमेक्स मॉल में पार्किग की सुविधा उपलब्‍ध कराई गई है। वहीं, सड़क किनारे पार्किंग पर रोक लगाई गई है। पुलिस ने लोगों से फ़ुटपाथ का उपयोग और सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता देने की अपील की है।