दिल्ली यातायात पुलिस ने कल होली के दौरान राजधानी में चार हज़ार से अधिक चालान काटे जिसमें शराब पीकर वाहन चलाना, गलत ड्राइविंग और बाकी यातायात नियमों का उल्लंघन शामिल है।
मीडिया से बातचीत में दिल्ली यातायात पुलिस के अपर उपायुक्त दिनेश गुप्ता ने बताया कि कल यातायात पुलिस द्वारा क्षेत्र के सभी चौराहों पर संयुक्त चेकिंग टीमें तैनात की गई थी।
जिसके अन्तर्गत एक हज़ार से अधिक चालान शराब पीकर गाड़ी चलाने पर काटे गए। उन्होंने बताया कि इसके आलावा तीन हज़ार से अधिक अन्य चालान भी काटे गए।