दिल्ली यातायात पुलिस ने राजधानी में कल होने वाली बीटिंग रिट्रीट की रिहर्सल को देखते हुए एक यातायात परामर्श जारी किया है। यातायात पुलिस के अनुसार कल शाम 4 बजे 6 बजे तक विजय चौक आम यातायात के लिए बंद रहेगा। इसके अलावा, कर्तव्य पथ भी बंद रहेगा।
यातायात पुलिस ने रिंग रोड, रिज रोड, अरबिंदो मार्ग, मदरसा टी-पॉइंट और अन्य सड़क मार्गों का प्रयोग करने का आग्रह किया है। यातायात पुलिस ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाकर ही घर से निकलें।