दिल्ली यातायात पुलिस और सुज़ुकी टू-व्हीलर्स के बीच राजधानी में सड़क सुरक्षा शिक्षा को सुदृढ़ करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए है।
इस साझेदारी के अंतर्गत बाबा खड़क सिंह मार्ग स्थित यातायात प्रशिक्षण उद्यान को उन्नत कर इंटरैक्टिव शिक्षण केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।
इसका उद्देश्य आम जनता में यातायात अनुशासन, नियमों की समझ और जिम्मेदार सड़क व्यवहार को बढ़ावा देना है।