देशभर में भीषण गर्मी के बीच दिल्लीवासियों को आज भी तेज गर्मी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में आसमान साफ रहने की संभावना है। इसके अलावा, शहर के लोगों को भीषण गर्मी का भी सामना करना पड सकता है। कल का अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।