सितम्बर 20, 2023 8:07 अपराह्न | दिल्ली का मौसम

printer

दिल्‍ली मौसम

  
राजधानी में आज अधिकतम तापमान 37 दशमलव दो डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्‍य से तीन डिग्री अधिक था, वहीं न्‍यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस बढ़कर 26 दशमलव 6 डिग्री सेल्सियस रहा।
    
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान दिल्‍ली के आस-पास के क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। इसके अलावा एक या दो स्‍थानों पर गरज के साथ बूंदाबांदी भी होने की उम्‍मीद है। कल का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्‍यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।