सितम्बर 4, 2023 8:14 अपराह्न | दिल्ली मौसम

printer

दिल्ली मौसम

 
राजधानी में आज दिन में तेज धूप खिली रहने लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। हालांकि, शाम के समय तेज हवा चलने से गर्मी से थोड़ी राहत मिली। आज का अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक रहते हुए 40 दशमलव एक डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक रहते हुए 26 दशमलव तीन डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान दिल्‍ली और आस-पास के क्षेत्रों में आंशिक तौर पर बादल छाये रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं कल का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला