मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 7, 2024 7:59 अपराह्न

printer

राजधानी में आज भी कड़ी धूप खिली रही, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा

 

    राजधानी में आज भी कड़ी धूप खिली रही, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार दिल्‍ली में आज का अधिकतम तापमान सामान्‍य से तीन डिग्री अधिक रहते हुए 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। 

    मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। इसके अलावा, मौसम विभाग ने कुछ क्षेत्रों में हल्‍की बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना व्‍यक्‍त की है। कल का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।