नवम्बर 26, 2025 7:28 अपराह्न

printer

दिल्ली: मौसम विभाग के अनुसार वायु गुणवत्ता की स्थिति बहुत खराब बनी हुई है

राजधानी में आज दिन में मौसम सामान्‍य रहा। हालांकि शाम के समय हल्की ठंड महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 25 दशमलव पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 8 दशमलव आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

मौसम विभाग के अनुसार कल सुबह हल्‍की धुंध छाये रहने की सम्‍भावना है। वहीं, कल का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।   

 

वहीं, राजधानी में वायु गुणवत्ता की स्थिति बहुत खराब बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार आज शाम सात बजे तक दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 328 दर्ज किया गया, जो वायु की बहुत खराब स्थिति को दर्शाता है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला