सितम्बर 5, 2023 8:28 अपराह्न | दिल्ली मौसम

printer

दिल्ली मौसम

 
राजधानी में आज मौसम सामान्‍य रहा और दिन का तापमान सामान्‍य से ऊपर रहा। आज का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक रहते हुए 38 दशमलव छह डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहते हुए 26 दशमलव चार डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
 
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान दिल्‍ली और आस-पास के क्षेत्रों में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं कल का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।