दिल्ली मैट्रो रेल निगम आज महिला प्रीमियर लीग फाइनल के समापन के बाद, दर्शकों के सुचारू आवाजाही के लिए दिल्ली गेट मैट्रो स्टेशन पर अपनी सेवा रात के सवा बारह बजे तक जारी रखेगा। वायलेट लाइन पर स्थित दिल्ली गेट स्टेशन अरूण जेटली स्टेडियम का निकटवर्ती मैट्रो स्टेशन है। दिल्ली मैट्रो ने बताया कि लोगों को यह सेवा टर्मिनल स्टेशनों तक उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही दिल्ली मैट्रो ने यह भी सुनिश्चित किया है कि मैच के समापन के आधार पर समय में और भी बदलाव किए जा सकते हैं।
Site Admin | मार्च 17, 2024 7:16 अपराह्न
दिल्ली मैट्रो रेल निगम आज दिल्ली गेट मैट्रो स्टेशन पर अपनी सेवा रात के सवा बारह बजे तक जारी रखेगा