दिल्ली मेट्रो रेल निगम – डीएमआरसी ने आज दिल्ली मेट्रो की पीली लाइन में छतरपुर और सुल्तानपुर के बीच लगाए गए गति प्रतिबंध को 25 किलोमीटर प्रति घंटे तक संशोधित कर दिया है। डीएमआरसी ने अपने कल के लिए हुए निर्णय में बदलाव किया जिसके तहत उन्होंने छतरपुर और सुल्तानपुर के बीच 20 किमी प्रति घंटे की अस्थायी गति प्रतिबंध लगाया था। उन्होंने यह निर्णय चौथे चरण के एयरोसिटी-तुगलकाबाद कॉरिडोर के सुरंग के निर्माण कार्य के कारण लिया है। दिल्ली मेट्रो ने बताया की यह संशोधन यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए किया है। इसके अंतर्गत मेट्रो प्रणाली के अंदर आवश्यक घोषणाएं की जा रही हैं। उन्होंने बताया की इसके अतिरिक्त ट्रेनों की आवाजाही को तदनुसार नियंत्रित किया जा रहा है।
Site Admin | अप्रैल 3, 2024 7:45 अपराह्न
दिल्ली मेट्रो रेल निगम – डीएमआरसी ने आज दिल्ली मेट्रो की पीली लाइन में छतरपुर और सुल्तानपुर के बीच लगाए गए गति प्रतिबंध को 25 किलोमीटर प्रति घंटे तक संशोधित कर दिया