दिल्ली मेट्रो ने कहा है कि मैजेंटा लाइन सबसे लंबा दिल्ली मेट्रो कॉरिडोर बनेगा, जिसमें सबसे ज़्यादा इंटरचेंज और अंडरग्राउंड स्टेशन होंगे। एक सोशल मीडिया पोस्ट मे दिल्ली मेट्रो ने बताया कि चौथे फेज के कॉरिडोर निर्माण के अंतर्गत इंद्रप्रस्थ-इंद्रलोक कॉरिडोर, मैजेंटा लाइन के एक्सटेंशन के तौर पर लागू किया जाएगा।
इस कॉरिडोर के निर्माण के बाद मजेंटा लाइन यानी बॉटनिकल गार्डन से इंद्रलोक तक की कुल लंबाई लगभग 89 किलोमीटर होगी। यह लाइन बॉटनिकल गार्डन से इंद्रलोक तक चलेगी और चालू होने के बाद पूरी तरह से चालक रहित मेट्रो कॉरिडोर के रूप में काम करेगी।
निर्माण पूरा होने के बाद, बॉटनिकल गार्डन से इंद्रलोक तक मैजेंटा लाइन में 65 स्टेशन होंगे, जिनमें से 40 अंडरग्राउंड स्टेशन होंगे। इस निर्माण के बाद दिल्ली और आसपास के राज्यों से आवाजाही बेहतर होगी।