मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज कहा कि दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के अंतर्गत मिस्ट स्प्रे सिस्टम और एंटी-स्मॉग गन लगाने का लक्ष्य निर्धारित समय से पहले हासिल कर लिया गया है।
श्रीमती गुप्ता ने बताया कि सभी 143 एलिवेटेड मेट्रो स्टेशनों पर राजधानी को स्वच्छ और प्रदूषण-मुक्त बनाने की दिशा में यह दिल्ली सरकार का एक अहम कदम है। उन्होंने बताया कि इस व्यवस्था के अंतर्गत 89 ऑन-रोड और 54 ऑफ-रोड एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन शामिल हैं।
उन्होंने जानकारी दी कि अब तक 131 मिस्ट स्प्रे सिस्टम और 12 एंटी-स्मॉग गन स्थापित की जा चुकी हैं। श्रीमती गुप्ता ने कहा कि वायु प्रदूषण से निपटना सरकार की प्राथमिकता है और इसके लिए जमीनी स्तर पर ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।