दिसम्बर 25, 2025 6:25 अपराह्न

printer

दिल्ली मेट्रो के 23 वर्ष पूर्ण 2002 में शुरू हुई थी यात्रियों की सेवा

दिल्ली मेट्रो के आज 23 वर्ष पूरे हो गए है। आज ही के दिन वर्ष 2002 में दिल्‍ली मेट्रो यात्रियों के लिए संचालित हुई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली गेट से लेकर लाजपत नगर तक मेट्रो की यात्रा की और यात्रियों और युवाओं से बातचीत की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्रीमती गुप्ता ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने मेट्रो की स्‍थापना से दिल्ली को आज के लिए नहीं, बल्कि आने वाले कल के लिए गढ़ा। उन्होंने कहा कि दिल्ली मेट्रो उसी सोच की जीवंत विरासत है, जहां सुशासन, सुविधा और भविष्य की तैयारी एक साथ चलती है। उन्होंने बताया कि सरकार लगातार प्रयास कर रही है कि सार्वजनिक यातायात और मजबूत बने, यात्रियों का सफ़र आसान और सुरक्षित हो।