जनवरी 25, 2026 8:17 अपराह्न

printer

दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सुबह 3:00 बजे से होंगी शुरू

दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनें कल गणतंत्र दिवस के अवसर पर सुबह 3:00 बजे से शुरू होंगी। दिल्ली मेट्रो रेल निगम -डी.एम.आर.सी. ने जानकारी दी है की यह विशेष व्यवस्था कर्तव्य पथ तक लोगों के सुगम आवागमन के लिए की गई है। दिल्‍ली मेट्रो के अनुसार यात्रियों की सरल यात्रा सुनिश्चित करने के लिए ट्रेनें सुबह 6:00 बजे तक 15 मिनट के अंतराल पर चलेंगी। इसके बाद, दिन के शेष समय के लिए नियमित समय सारिणी का पालन किया जाएगा। गणतंत्र दिवस पर मेट्रो स्टेशनों पर पार्किंग सुविधा भी पूरी तरह से चालू रहेगी, जिससे समारोह में शामिल होने वालों को परेशानी न हो।