जून 29, 2025 5:44 अपराह्न

printer

दिल्‍ली मेट्रो की ग्रीन लाइन सेवा अब दो निश्चित मार्गों पर चलेंगी

दिल्‍ली मेट्रो की ग्रीन लाइन सेवा अब दो निश्चित मार्गों पर चलेंगी। दिल्‍ली मेट्रो रेल निगम-डीएमआरसी ने बताया कि ग्रीन लाइन पर मेट्रों सेवाएं, ब्रिगेडियर होशियार सिंह से कीर्ति नगर तथा सोमवार से शुक्रवार तक मुंडका से इंद्रलोक के निर्धारित मार्गों पर दोनों तरफ चलेंगी। यह बदलाव कल से प्रभावी होगा।

    यात्री, ब्रिगेडियर होशियार सिंह और इंद्रलोक वाले मार्ग में अशोक पार्क मेन पर इंटरचेंज कर सकते हैं, जबकि इंद्रलोक से ब्रिगेडियर होशियार सिंह की यात्रा में राजधानी पार्क में इंटरचेंज कर सकते हैं। डीएमआरसी ने बताया कि इस बदलाव से भीड़ को बेहतर रूप से नियंत्रित करने में लाभ होगा।

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला